0326 - 2311807, 112 है कंट्रोल रूम का फोन नंबर
सभी थाना व ओपी में रहेंगे दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी
7 जोनल दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति
सोशल मीडिया पर रहेगी मॉनिटरिंग सेल की कड़ी नजर
धनबाद : ईद-उल-जोहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार तथा एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्रीमती हेमा प्रसाद ने संयुक्त आदेश जारी किया है।जिसमें जिले को कतरास, धनबाद, चिरकुंडा, तोपचांची, झरिया, गोविंदपुर एवं टुंडी जोन में बांटा है। सभी जोन में जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा सभी थाना व ओपी में पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी मौजूद रहेंगे। साथ ही सभी थाना क्षेत्र में पुलिस का चलंत दस्ता लगातार भ्रमणशील रहेगा। क्विक रिस्पॉन्स टीम भी मौजूद रहेगी ईद-उल-जोहा के अवसर पर 27 मई सुबह 6 बजे से 29 मई की सुबह 6 बजे तक जिलास्तरीय कंट्रोल रूम कार्यरत रहेगा। अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे इसके संपूर्ण प्रभार में रहेंगे। जबकि डीएस

0 Comments