-->

डीएमएफटी फंड से बन रहे तालाब निर्माण में अनियमितता के आरोप, शिलापट भी गायब

 


तोपचांची के प्रजनी बाग (नर्सरी) में डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट ( डीएमएफटी) फंड से बनने वाले तालाब में गंभीर अनियमितता देखने को मिल रही है। शिलान्यास के बाद से ही निर्माण की गुणवत्ता और प्रक्रिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं। जहां टुंडी विधायक मथुरा महतो के द्वारा किया गया शिलान्यास का शिलापट कार्यस्थल से गायब है। वहीं तालाब में घाट निर्माण के दौरान बंगला ईंट और टुकड़ा ईंट का प्रयोग खुलेआम किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों का आरोप है निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा और तय मानकों का पालन भी नही हो रहा और तलब के खुदाई के दौरान तीन तीन बड़े पेड़ को काट दिया गया है।

डीडीसी ने पकड़ी थी कई योजनाओं में अनियमितता:–

इस संबंध में पिछले माह 26 मई को धनबाद डीडीसी सन्नी राज के द्वारा तोपचांची प्रखंड कई स्थानों में डीएमएफटी फंड से बनने वाली कई योजनाओं का औचक निरक्षण कर कई गड़बड़ियों को पकड़ा गया था और संबंधित संवेदक को फटकार लगाते हुए काम सही करने की हिदायत भी दी गई थी। परंतु उनके निरीक्षण के बावजूद भी इस क्षेत्र में होने वाले निर्माण कार्य में गड़बड़ी करने से बाज नहीं आ रहे।






Post a Comment

0 Comments