गोमो। । हरिहरपुर थाना में नवपदस्थापित थाना प्रभारी संतोष महतो जी से सोमवार को धनबाद सांसद प्रतिनिधि हनीत नारंग ने उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।मुलाकात के दौरान क्षेत्र की सुरक्षा, सामाजिक सौहार्द एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। आशा है कि उनके अनुभव एवं नेतृत्व में हरिहरपुर थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और जनसेवा को नई मजबूती मिलेगी तथा आम जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। नई पारी के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।