धनबाद। बैंक ऑफ़ इंडिया, धनबाद आंचलिक कार्यालय में दिनांक 4 अगस्त 2026 को अधिकारी एवं लिपिक संवर्ग हेतु एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं आंचलिक प्रबंधक दिनेश प्रसाद जी के स्वागत संबोधन के साथ किया गया। आंचलिक प्रबन्धक महोदय ने अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा अंचल ‘क’ क्षेत्र के अंतर्गत आता है इसलिए हमारा यह दायित्व बन जाता है कि हम हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा दें एवं इस हेतु प्रयास करें। कार्यशाला में अंचल कार्यालय की 24 शाखाओं से स्टाफ सदस्यों ने सहभागिता की। कार्यशाला का संचालन श्रीमती अंकिता दुबे राजभाषा अधिकारी, धनबाद अंचल द्वारा किया गया। कार्यशाला में अतिथि वक्ता के रूप में धनबाद नराकास सदस्य कार्यालय यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया से श्रीमती शारदा साव ने राजभाषा नीति संबंधी विषय पर सभी स्टाफ सदस्यों का ज्ञानवर्धन किया साथ ही बैंक के दैनिक कामकाज में राजभाषा हिन्दी के सरल प्रयोग हेतु सभी को प्रोत्साहित किया। इसके अतिरिक्त कार्यशाला में तिमाही प्रगति रिपोर्ट, बैंकिंग प्रशासनिक एवं परिचालन शब्दावली (आरबीआई) पत्राचार, आंतरिक कामकाज, प्रोत्साहन योजनाएँ एवं यूनिकोड पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यशाला में
जून तिमाही में आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को आंचलिक प्रबंधक महोदय के द्वारा पुरस्कृत किया गया साथ ही कार्यशाला के अंत में आयोजित राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सही जवाब देने वाले स्टाफ सदस्यों को भी पुरस्कृत किया गया।
कार्यशाला का समापन आदरणीय उप आंचलिक प्रबन्धक अभ्रतनु चंद के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। जिसमें उनके द्वारा राजभाषा कार्यशाला के महत्वपूर्ण बिन्दुओं को बताया गया एवं सभी स्टाफ सदस्यों को राजभाषा के प्रयोग को बढ़ावा देने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों ने अधिक से अधिक कार्य राजभाषा हिन्दी में करने का आश्वासन दिया।

0 Comments