-->

दुर्गा पूजा में नहीं बजेगा डीजे, धनबाद एसएसपी ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश


दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस ने सख्त तैयारी शुरू कर दी है। पूजा पंडालों में डीजे बजाने पर संबंधित पूजा समिति का लाइसेंस तत्काल रद किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ डीजे जब्त करने और साउंड आपरेटर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का भी निर्देश दिया गया है। मंगलवार की देर शाम समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में एसएसपी प्रभात कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

बैठक में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, आइपीएस अंकित सिन्हा समेत सभी डीएसपी, एसडीपीओ, अंचल निरीक्षक और थाना-ओपी प्रभारी मौजूद थे।

पूजा के दौरान सुरक्षा, पंडालों की निगरानी, यातायात, रात्रि गश्ती, चोरी-गृहभेदन पर रोक और आर्म्स एक्ट के लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर रणनीति बनाई गई।

Post a Comment

0 Comments