-->

गोमो रेलवे क्लब में SIR को लेकर विशेष कैंप।


बिना मैपिंग वाले मतदाताओं की हो रही जांच

गोमो: विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत बुधवार को गोमो रेलवे क्लब में बिना मैपिंग वाले मतदाताओं के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में संबंधित मतदाताओं को बुलाकर उनके दस्तावेजों और 2003 की मतदाता सूची से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

कैंप में मौजूद BLO वंदना देवी ने बताया कि वे बूथ संख्या 189 की BLO हैं। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं की वर्ष 2003 में मैपिंग नहीं हो पाई थी, उन्हें कैंप में बुलाया जा रहा है। जांच के बाद सही पाए जाने वाले मामलों को आगे की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा, जबकि किसी तरह की कमी मिलने पर संबंधित मतदाताओं को आवश्यक समय दिया जाएगा।

BLO ने बताया कि इन मतदाताओं की वर्ष 2003 में मैपिंग नहीं हुई थी, क्योंकि उस समय संबंधित लोग रिकॉर्ड में मौजूद नहीं थे। इसी कारण इनका मैपिंग नहीं हो पाया।

वहीं, उम्र या नाम से संबंधित मिसमैचिंग के मामलों को लेकर BLO ने बताया कि नोटिस मिलने के बाद उनकी भी जांच की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान कैंप मुख्य रूप से उन मतदाताओं के लिए लगाया गया है, जिनकी वर्ष 2003 की मतदाता सूची में मैपिंग नहीं हुई है।

गोमो रेलवे क्लब में चल रहे इस कैंप के माध्यम से बिना मैपिंग वाले मतदाताओं के मामलों की जांच और आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मौके पर सुधीर कुमार उपाध्याय एडिशनल AERO टुंडी एवं अजीत सिंह BLO सुपरवाइजर सहित ब्लॉक के सारे कर्मी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments