गोमो। गोमो ROB में रेलवे की ओर से स्ट्रीट लाइट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत पहले से लगे पुराने सोलर लाइट को हटाकर अब रेलवे की बिजली से नई स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही है।
इस की जानकारी देते हुए गोमो के समाजसेवी बीसी मंडल ने बताया कि पावर हाउस इंचार्ज अजय बाबू और ठेकेदार पांडे जी से बातचीत की है। बातचीत के दौरान बताया गया कि पूजा से पहले ROB में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।
नई व्यवस्था के तहत ROB पर लाइन से स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी और इसकी बिजली सप्लाई रेलवे की ओर से की जाएगी। इससे रात के समय ROB पर रोशनी की बेहतर व्यवस्था होगी और चोरी की आशंका भी कम होगी।
ROB में स्ट्रीट लाइट लगाने की प्रक्रिया शुरू होने से गोमो तथा आसपास के ग्रामीणों में खुशी की लहर है। लोगों ने रेलवे की इस पहल की सराहना की है।

0 Comments