-->

गांधी जयंती पर गोमो में व्यवसायियों ने किया गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण


गोमो। 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर द चेंबर ऑफ कॉमर्स गोमो के व्यवसायियों द्वारा पुरानी बाजार स्थित पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान व्यवसायियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में व्यवसायियों ने लोगों से महात्मा गांधी के पदचिह्नों पर चलने तथा उनके बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग को अपनाने की अपील की। साथ ही, आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई बनाए रखने और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

मौके पर धीरज कुमार (अध्यक्ष) अरविंद सिंह, गुलाब मंडल, विशाल, आंका, अधीर, कंचन, मुकर्रम रज़ा, पप्पू, राहुल, राजा, सिकंदर, सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments