-->

भाजपा गोमो मंडल के 18 पदाधिकारियों की हुई घोषणा।



गोमो। भारतीय जनता पार्टी धनबाद ग्रामीण के गोमो मंडल के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। धनबाद ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहन कुंभकार की सहमति से जारी सूची में 18 पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी सूची के अनुसार राकेश कुमार सिंह को गोमो मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रविन्द्र कुमार झा, मनोज रजक, तारकेश्वर सिन्हा एवं विजय खटीक को मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

अरविन्द कुमार सिंह और राजा कुमार को मंडल महामंत्री, जबकि रश्मि भट्टाचार्य, प्रशादी महतो, शंकर हेम्ब्रम और भूपेंद्र मंडल को मंडल मंत्री बनाया गया है।

इसके अलावा दीपांकर दे को मंडल कोषाध्यक्ष, नीलकंठ मंडल को मीडिया प्रभारी, मधु यादव को मीडिया सह प्रभारी तथा राम प्रवेश और अलोक भट्टाचार्य को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी दी गई है। मालती देवी को आईटी संयोजक, मोहन दास को आईटी सह-संयोजक और दीपक प्रमाणिक को मंडल कार्यालय मंत्री बनाया गया है।

नई कमेटी की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है और उम्मीद जताई जा रही है कि नई टीम संगठन को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Post a Comment

0 Comments