-->

Topchanchi : खेत में गलत दवा डालने से चार एकड़ में फैले धान की फ़सल बर्बाद।

गलत दवा खेत में डालने से धान का फसल नष्ट हो जाने से नाराज किसान सुरेश प्रसाद महतो ने बृहस्पतिवार को तोपचांची प्रखंड कार्यालय आकर प्रखंड कृषि पदाधिकारी और बीटीएम को उनके कार्यालय में बंद कर दोनों को करीब एक घंटा तक बंधक बना लिया।

प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार तथा बीडीओ एजाज हुसैन अंसारी को इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने दोनों पक्षों को अपने कार्यालय में बुलाकर किसान से बात कर मामले की जानकारी ली। किसान का आरोप था की पौधा संरक्षण विभाग से हमें गलत दवा दी गई है। जिससे मेरा 4 एक्कड़ का धान मर गया है। जांच टीम भी आकर देख कर गई है। और कोई सुनने वाला नहीं है। मुझे इसका मुआवजा चाहिए।

बीडीओ एजाज हुसैन अंसारी ने कहा की यह जांच का विषय है। विभाग के टीम के द्वारा फसल की जांच की जाएगी के आखिर किस कारण से फसल मरा है। उन्होंने तोपचांची प्रखंड कार्यालय के कर्मी से भी स्पष्टीकरण पूछा है। तथा किसान को समझा कर मामले को शांत कराया गया।