-->

अजीत सिंह ने संभाला तोपचांची प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का पदभार।


तोपचांची: धनबाद उपायुक्त के आदेशानुसार 29 अगस्त 2026 को अजीत सिंह ने तोपचांची प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) के रूप में पदभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद एमओ अजीत सिंह ने कहा कि विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं को पहले की तरह सुचारू एवं निर्बाध रूप से संचालित करने के लिए वे पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना योगदान सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि राशन वितरण से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर राशन कार्डधारी प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में संपर्क कर अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments