सोरीताड़ स्थित चारदीवारी परिसर में बने काटे से कोयला तौल कर ट्रक में लोड कर भेजा जा रहा हैं।
Cisf पर सवाल खड़े हो रहे हैं क्यों नहीं अवैध कोयले ढुलाई कर रहे साइकिल और मोटरसाइकिल को पड़कर थाने में fir करा रही है।
ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत खेमका कैरियर्स आउटसोर्सिंग माइंस में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। ओबी पत्थर (ओवरबर्डन) गिरने से कोयला चुन रहे तीन लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान ईस्ट बसुरिया सात नंबर निवासी छोटू भुइया के रूप में हुई है। घटना में उसके पड़ोस के रहने वाले बाघा भुइया के पैर में गंभीर चोट आई है, वहीं पूजा कुमारी, निवासी एक नंबर कॉलोनी, गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ईलाज हेतु धनबाद एसएसएनएमसीएच अस्पताल भेजा गया, जहां पूजा कुमारी की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।आउटसोर्सिंग माइंस की चौहद्दी की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ की है। इसके बावजूद मजदूर पेट की भूख मिटाने के लिए जान जोखिम में डालकर कोयला चुनने को मजबूर हैं। मजदूरों द्वारा इकट्ठा किया गया कोयला समतल जगह पर रखा जाता है, जिसे साइकिल और मोटरसाइकिल सवार लोग सस्ती कीमत पर खरीद लेते हैं। बाद में यह कोयला सोरीताड़ स्थित चारदीवारी परिसर में बने काटे पर तौला जाता है और वहां से ट्रकों में लोड कर ऊंची कीमत पर बाहर भेजा जाता है।वहीं जिला परिषद सदस्य इसराफ़िल लाला ने घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि “इस मौत के लिए सीधा जिम्मेदार आउटसोर्सिंग प्रबंधन है। इलाके की अधिकांश समस्याओं की जड़ यही आउटसोर्सिंग कंपनियां हैं, जो सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाकर मजदूरों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही हैं।”


0 Comments