तोपचांची सीडीपीओ के द्वारा सेविकाओं के बीच फलदार पौधे का हुआ वितरण।
गोमो। तोपचांची प्रखंड परिसर में बुधवार को सीडीपीओ ममता साह के द्वारा सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच फलदार पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर सीडीपीओ ने कहा की जिला प्रशासन धनबाद के द्वारा हमारी सभी आंगनबाड़ी की सेविकाओं को निर्देश दिया गया था की वे अपना पोषण वाटिका बनाएं। इसी के आलोक में सरकार द्वारा सभी सेविकाओं को रोपने के लिए फलदार वृक्षों का पौधा दिया जा रहा है। मौके पर संगीता कुमार महिला पर्वेक्षिका सहित कई सेविकाएं मौजूद थीं।
0 Comments