-->

Topchanchi : ट्रैवलर्स गाड़ी और बाइक में टक्कर से युवक गंभीर रूप से जख्मी

 

घायल युवक को SSNMCH भेज दिया गया.

पुलिस ने ड्राइवर को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

हरिहरपुर थाना क्षेत्र स्थित पावापुर कासिया फार्म के सामने टूरिस्ट ट्रैवलर्स गाड़ी और पल्सर बाइक में टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, घटना के बाद मिली जानकारी के अनुसार टूरिस्ट ट्रैवलर्स गाड़ी के ड्राइवर जगदीश गोप, जिला गिरिडीह गांव पिपराडीह, ने बताया कि टूरिस्ट ट्रैवलर्स डुमरी से दीघा जाने के दौरान पावापुर कासिया फार्म के पास पल्सर बाइक में सवार एक आदमी गंभीर रूप से घायल हो गया, बाइक सवार युवक का पहचान प्रकाश कुमार महतो पिता तालेश्वर महतो के रूप में हुई है, ग्रामीणों के मदद से 108 एम्बुलेंस से घायल युवक को SSNMCH भेज दिया गया, सूचना पाते ही हरिहरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर टूरिस्ट ट्रेवल्स गाड़ी, पल्सर बाइक और ड्राइवर जगदीश गोप को अपने कब्जे में ले कर मामले की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments