-->

Gomoh : तोपचांची के कई टोलों के ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर गोमो तोपचांची सड़क को किया जाम।

शनिवार की शाम तोपचांची के कई टोलों के ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर गोमो तोपचांची सड़क को करीब आधे घंटे तक जाम कर दिया जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों का आरोप था कि हमेशा ही जमुनिया नदी का सप्लाई की पानी को बंद कर दिया जाता है। जिससे सभी ग्रामीणों के बीच पानी की भारी किल्लत हो गई है। लोग दूसरे के घरों से पानी लाकर घर का काम कर रहे हैं। इस मामले पर प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार से फोन पर पूछने पर उन्होंने कहा कि हमें सड़क जाम की सूचना मिली तो मैं ने पीएचडी विभाग से बात की तो हमसे कहा गया कि बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठकर इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा।

Post a Comment

0 Comments