![]() |
समाज सेवी समीर भाई ने फीता काटकर किया खान बुटीक का शुभारंभ
गोमो: आजाद नगर गोमो में मंगलवार को खान बुटीक स्टोर का उद्घाटन हुआ। यह उद्घाटन लोको बाजार के समाज सेवी समीर भाई के द्वारा फीता काट कर किया गया। इस दौरान समीर भाई ने कहा की इस तरह का दुकान खुल जाने से ग्राहकों को काफी सहुलत होगी। लोगों को खरीदारी के लिए अब दूर जाना नही पड़ेगा। दुकान के मालिक अमजद खान ने कहा कि उसके दुकान में महिलाओं एवं बच्चों के लिए उचित मूल्य पर सभी तरह के कपड़े उपलब्ध है। लोग यहां आएं और खरीदारी करें। मौके पर शब्बीर उर्फ डब्बू, सोनू खान, जावेद मंसूरी, इरफान खान, सहित आसपास के ग्रामीण मौजूद थे।


0 Comments