-->

गोमो में शहीद सदानंद झा मेला शुरू, नेताओं व समाजसेवियों ने मूर्ति पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि


 गोमो : रेलनगरी गोमो के फुटबॉल मैदान में हर साल की तरह इस साल भी 11 मार्च से 22 मार्च तक लगने वाले शहीद सदानंद झा मेले के दौरान झामुमो के पदाधिकारियो, विभिन्न राजनीतिक दलों व समजसेवीओ द्वारा आज शहीद सदानन्द झा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई , बता दे कि गोमो रेल नगरी के दक्षिण पल्ली स्थित फुटबाल मैदान में शहीद सदानन्द झा की स्मृति में हर साल 11 मार्च से 22 मार्च तक मेले का आयोजन किया जाता है, गोमो रेल नगरी के रेलकर्मी सहित आसपास के लाखों ग्रामीण इस मेले का लुत्फ उठाते है , शहिद सदानंद झा झारखंड अलग राज्य आंदोलन और गोमो क्षेत्र के एक प्रमुख जननेता व क्रांतिकारी थे, जिन्हें झारखंड आंदोलन का प्रथम शहीद माना जाता है। उन्होंने सूदखोरों, महाजनों और मजदूरों के शोषण के खिलाफ बुलंद आवाज उठाई थी। 11 मार्च 1974 को गोमो में उनकी हत्या कर दी गई थी, और उनकी याद में हर साल 12 दिवसीय मेला आयोजित किया जाता है। 

Post a Comment

0 Comments