-->

बिना दहेज कुड़मि नेगाचारि से विवाह सम्पन्न,समाज को दिया संदेश


गोमो/दहेज,शराब व डीजे रहित विवाह कर खेसमी निवासी मिलन महतो,काडुआर गुस्टि ने एक मिशाल कायम किया है।मिलन महतो सेवानिवृत्त बीसीसीएल कर्मी अजय महतो का पुत्र हैं। 9 मार्च को मिलन की शादी बोकारो के चास प्रखंड अंतर्गत सिंहडीह निवासी राजकुमार महतो की पुत्री पायल महतो के साथ कुड़मालि नेगाचारी से सम्पन्न हुआ। शादी में शराब प्रतिबंध था। आधुनिकता की इस दौर में भी मिलन ने डीजे बाजा से अलग हटकर पारंपरिक प्रथा से ढाक -ढोल के साथ घोड़ा नाच, नटुआ नाच व छउ नाच के साथ बाराती लेकर पहुंचे,जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। ये दहेज लेकर नहीं बल्कि बधू मूल्य चुका कर शादी किया गया। इनके शादी समारोह में कुटुम्ब-बन्धु , गोतिआ, हित-मितान के साथ समाज के गणमान्य लोग उपस्थित होकर सराहना करते हुए वर - बधू को आशीर्वाद प्रदान किए।

Post a Comment

0 Comments