-->

खरखरी:मजदूर नेता के आवास में लगी आग,सिलेंडर ब्लास्ट


कतरास न्यूज़:-रविवार की देर रात 2 बजे खरखरी निवासी वरीय मजदूर नेता राजीव रंजन त्रिवेदी(बॉबी) के क्वार्टर नंबर 15 में अचानक सर्किट होने के करण रसोई में आग लग गयी.इससे एक सिलेंडर ब्लास्ट कर गया.जिससे डेढ़ से दो लाख का नुकसान हो गया.घटना के समय श्री त्रिवेदी का परिवार बगल के कमरे में सोये थे.संयोग रहा कि किसी को कुछ नहीं हुआ.अचानक ब्लास्ट व आग लगने से परिवार में अफरा तफरी मच गयी. करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया गया.सूचना पर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो सहित अन्य पहुचे और मामले की जानकारी ली.

Post a Comment

0 Comments