तोपचांची। थाना क्षेत्र के तोपचांची बांका पुल के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में खावडीह निवासी शोएब अंसारी (26) तथा दो छात्राएं जास्मीन परवीन (16) और नेहा परवीन (16) शामिल थीं, जो जैक बोर्ड की गणित परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने तीनों को साहुबहियार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उन्हें धनबाद एसएनएमएमसीएच रेफर किया गया। रास्ते में शोएब अंसारी की मौत हो गई, जबकि दोनों छात्राओं की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0 Comments