रांची : झारखंड के सभी 14 सांसदों को क्षेत्र विकास के लिए अब तक कुल 140.87 करोड़ रुपये का फंड मिला है. इस फंड में से सांसदों ने 119.96 करोड़ रुपये की 3579 योजनाओं की अनुशंसा की है. इनमें से 90.92 करोड़ रुपये की 2749 योजनाओं को स्वीकृति मिली है. हालांकि अब तक केवल 9.12 करोड़ रुपये खर्च कर 180 योजनाएं ही पूरी हो पाई हैं. फिलहाल चल रही योजनाओं में 59.20 करोड़ रुपये का खर्च दिखाया गया है.
खर्च के मामले में टॉप पर सुखदेव भगत, मनीष जायसवाल फिसड्डी
क्षेत्र विकास योजनाओं पर खर्च करने के मामले में कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत सबसे आगे हैं. उन्होंने अब तक 9.16 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. दूसरे स्थान पर रांची सांसद संजय सेठ हैं, जिन्होंने 8.02 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. तीसरे स्थान पर विद्युत वरण महतो हैं, जिनका खर्च 7.26 करोड़ रुपये है.वहीं हजारीबाग से बीजेपी सांसद मनीष जायसवाल ने अब तक एक भी रुपया खर्च नहीं किया है.
जानिए झारखंड के सांसदों का रिर्पोट कार्ड
*मनीष जायसवाल*
• फंड एलोकेटः 9.80 करोड़
• वर्क रिकोमेंड- 194
• वर्क कंप्लीट-00
• खर्च-00
*निशिकांत दूबे*
• फंड एलोकेटः 9.80 करोड़
• वर्क रिकोमेंड- 02
• वर्क कंप्लीट-00
• खर्च-17,85,510 रुपए
*ढुल्लू महतो*
• फंड एलोकेटः 9.80 करोड़
• वर्क रिकोमेंड- 220
• वर्क कंप्लीट-48
• खर्च-3.35 करोड़
*चंद्रप्रकाश चौधरी*
• फंड एलोकेटः 9.80 करोड़
• वर्क रिकोमेंड- 632
• वर्क कंप्लीट-14
• खर्च-4.15 करोड़
*जोबा मांझी*
• फंड एलोकेटः 9.80 करोड़
• वर्क रिकोमेंड- 97
• वर्क कंप्लीट-00
• खर्च- 2.83 करोड़
*सुखदेव भगत*
• फंड एलोकेटः 12.28 करोड़
• वर्क रिकोमेंड- 210
• वर्क कंप्लीट-21
• खर्च- 9.16 करोड़
*संजय सेठ*
• फंड एलोकेटः 9.81 करोड़
• वर्क रिकोमेंड- 150
• वर्क कंप्लीट-30
• खर्च-8.02 करोड़
*नलिन सोरेन*
• फंड एलोकेटः 9.84 करोड़
• वर्क रिकोमेंड- 292
• वर्क कंप्लीट- 36
• खर्च- 6.36 करोड़
*कालीचरण सिंह*
• फंड एलोकेटः 9.80 करोड़
• वर्क रिकोमेंड- 465
• वर्क कंप्लीट-00
• खर्च- 1.07 करोड़
*विद्युत वरण महतो*
• फंड एलोकेटः 9.80 करोड़
• वर्क रिकोमेंड- 173
• वर्क कंप्लीट-00
• खर्च- 7.26 करोड़
*बीडी राम*
• फंड एलोकेटः 10.92 करोड़
• वर्क रिकोमेंड- 191
• वर्क कंप्लीट-16
• खर्च- 5.38 करोड़
*विजय हांसदा*
• फंड एलोकेटः 9.82 करोड़
• वर्क रिकोमेंड- 405
• वर्क कंप्लीट-00
• खर्च- 2.02 करोड़
*कालीचरण मुंडा*
• फंड एलोकेटः 9.80 करोड़
• वर्क रिकोमेंड- 265
• वर्क कंप्लीट-13
• खर्च- 7.00 करोड़
*अन्नपूर्णा देवी*
• फंड एलोकेटः 9.80 करोड़
• वर्क रिकोमेंड- 283
• वर्क कंप्लीट-07
• खर्च- 2.42 करोड़

0 Comments