Dhanbad : पूर्व मध्य रेल द्वारा रेल परिचालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए मिशन रफ्तार के तहत आज दिनांक 25 मार्च 2026 को महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह के नेतृत्व में ग्रैंडकॉर्ड रेलखंड के पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. से धनबाद जं. तक 180 किमी प्रति घंटे तक की गति के साथ स्पेशल ट्रेन द्वारा स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न की गयी । निरीक्षण के क्रम में निमियाघाट-पारसनाथ रेलखंड के मध्य समपार फाटक संख्या 12/C/E पर बने नए एल.एच.एस. (लिमिटेड हाइट सबवे) का भी निरीक्षण किया गया l इस अवसर पर धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र तथा मुख्यालय एवं मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे ।
यह जानकारी मोहम्मद इकबाल वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी के द्वारा दी गई है।

0 Comments