धनबाद और आसपास के यात्रियों के लिए बालाजी दरबार तक पहुंचने की राह आसान होगी। रेलवे ने रक्सौल से तिरुपति के बीच चली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नियमित एक्सप्रेस के रूप में चलाने की मंजूरी दे दी है।रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने नए नंबर के साथ ट्रेन चलने की जानकारी दी है। तिरुपति से प्रत्येक शनिवार और रक्सौल से मंगलवार को स्पेशल बन कर चली ट्रेन के मार्ग, परिचालन के दिन और टाइम टेबल पर ही नई ट्रेन चल सकती है।
भाेपाल में आयोजित आइआरटीटीसी में मिल चुकी मंजूरी
जनवरी में भोपाल में आयोजित इंडियन रेलवे टाइम टेबल कांफ्रेंस-आइआरटीटीसी में रक्सौल-तिरुपति स्पेशल ट्रेन को नियमित रूप से चलाने की मंजूरी मिल चुकी है। यात्रियों के शानदार रिस्पांस के आधार पर अब रेलवे बोर्ड ने भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस ट्रेन का नंबर 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस तथा 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस होगा।

0 Comments