
धनबाद : पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को चुनाव होने हैं. ऐसे में इस राज्य से लेकर खासकर बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. झारखंड-पश्चिम बंगाल बॉर्डर पर भी इसका असर देखा जा रहा है. इसी चेकिंग के दौरान झारखंड-पश्चिम बंगाल बॉर्डर पर देबूडीह चेकपोस्ट पर गाड़ियों की चेकिंग के दौरान ढ़ाई लाख रूपये नकद बरामद किए गए हैं. जिस गाड़ी से नकद मिला है, वो धनबाद जिला के एक थाना प्रभारी की बतायी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, देबूडीह चेकपोस्ट पर हर दिन चुनाव के मद्देनजर सघन चेकिंग अभियान चल रहा है. इसी चेकिंग अभियान के दौरान जीटी रोड से गुजर रहे एक निजी वाहन को जब पुलिस ने रोका तो उसे थाना प्रभारी का बताकर पहले तो आनाकानी हुई. लेकिन जब उस गाड़ी की चेकिंग की गयी तो पता लगा कि वो धनबाद जिला के थाना प्रभारी की है. ढाई लाख नकद गाड़ी से बरामद होने के बाद थाना प्रभारी से 5 घंटे तक पूछताछ की गयी. दरअसल चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है, ऐसे में पैसे लेकर चलना मना है और अगर भारी रकम लेकर कोई भी चलता है तो उसकी पूरी डिटेल उस व्यक्ति पास होनी चाहिए. लेकिन इस केस में चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्क्वाड टीम की ओर से पूछताछ की गयी. लेकिन मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी ढाई लाख रूपये का ना तो कोई सोर्स बता पाए और ना ही पैसे किसको देने ले जा रहे थे वो ही बता पाए. अब चुनाव आयोग इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
0 Comments