-->

एक अप्रैल से मैथन टोल प्लाजा से गुजरना होगा महंगा


टोल प्रबंधन ने ₹5 से ₹15 तक का टोल वृद्धि किया*

मैथन टोल प्लाजा से गुजरना हुआ महंगा। एक अप्रैल से मैथन टोल प्लाजा से गुजरने पर₹5 से ₹15 तक ज्यादा टोल किराया चुकाना होगा। जबकि मासिक टोल किराए में भी ₹10 का वृद्धि किया गया है।

 इसके लिए एनएचएआई प्रबंधन ने बढ़ा हुआ टोल टैक्स की सूची तमाम टोल प्लाजा प्रबंधन को भेज दिया है और इसे लेकर मैथन टोल प्लाजा पर वाहन चालकों के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। जिससे कि बढ़ा हुआ टोल किराया वसूली में कोई असुविधा ना हो। टोल प्लाजा प्रबंधन से प्राप्त सूचना के मुताबिक एक अप्रैल से 12 चक्का से 16 चक वाले ओवर साईज वाहनों का टोल टैक्स 655 से बढ़ाकर ₹670 कर दिया गया है। तो वही कंस्ट्रक्शन हैवी व्हीकल वाहनों का टोल टैक्स 640 से बढ़कर 650 रुपया कर दिया गया है। सामान्य ट्रक का टोल टैक्स 345 से बढ़कर ₹350 कर दिया गया है। बस का टोल टैक्स 345 से बढ़कर 350 कर दिया गया है। जबकि कार का टोल किराया ₹100 से बढ़कर 105 रुपया कर दिया गया है।वहीं स्थानीय वाहनों पर भी ₹5 का टोल वृद्धि किया गया है। जिसके अंतर्गत ओवर सीज लोकल वाहन का टोल टैक्स 330 से बढ़कर 335 कर दिया गया है। ओवर सीज हैवी कंस्ट्रक्शन वाहन का किराया 270 से बढ़कर ₹275 कर दिया गया है। लोकल बस का टोल टैक्स 170 से 175 कर दिया गया है। लोकल ट्रक का टोल टैक्स 170 से बढ़कर 175 कर दिया गया है।जबकि लोकल कार का टोल टैक्स 50 से बढ़कर 55 कर दिया गया है। वही मासिक किराया में भी₹10 का वृद्धि करते हुए टाल प्रबंधन ने 350 की जगह अब 360 रूपया टोल टैक्स लेगा।

Post a Comment

0 Comments