-->

टांडाबारी में दो घर जमींदोज, बच्ची समेत तीन दबे – आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया

 कतरास न्यूज़:- सोनारडीह ओपी क्षेत्र के टांडाबारी में अवैध उत्खनन का गंभीर मामला सामने आया है। मंगलवार को अचानक जमीन धंसने से दो घर जमींदोज हो गए। मिली जानकारी के अनुसार मलबे में एक बच्ची सहित तीन लोग दब गए।और भी दबे होने की सूचना है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के तीन-चार घरों में भी दरारें पड़ने की सूचना है। खतरे को देखते हुए लोग अपने-अपने घर छोड़कर बाहर निकल गए हैं। घटना से नाराज ग्रामीणों ने सोनारडीह ओपी के मुख्य द्वार पर पथराव कर दिया और इसके बाद सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध उत्खनन हो रहा है।लेकिन पुलिस और संबंधित विभाग इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अवैध उत्खनन के कारण ही जमीन धंसने की घटना हुई है।

Post a Comment

0 Comments