तोपचांची प्रखंड अंतर्गत गेन्दनवाडीह के भेलवाटांड़ में आगामी 16 अप्रैल से 20 अप्रैल तक आयोजित होने वाले श्री श्री 108 महारुद्र यज्ञ सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री सत्य नारायण सिंह ने की। बैठक में यज्ञ के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, व्यवस्था एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया। बैठक में मुख्य रूप से आकाश कुमार सिंह, त्रिपुरारी सिंह, सहदेव प्रसाद सिंह, धानु गोप, दिलीप सिंह, दीनदयाल सिंह, सुदामा सिंह, लक्ष्मी नारायण सिंह, बैजनाथ सिंह, उमेश सिंह, भोला राय, सीताराम राय, कंचन तिवारी, बलदेव सिंह, छत्रधारी सिंह एवं शंकर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
0 Comments