सैनिक सम्मेलन में सुरक्षा एवं बुनियादी सुविधाओं पर दिया बल
सीआईएसएफ रांची मुख्यालय के महानिरीक्षक,आईजी, प्रबोध चंद्रा शुक्रवार को मैथन स्थित सीआईएसएफ के कैंप में पहुंचे जहां जवानों के साथ सैनिक सम्मेलन किया। जिसमें ड्यूटी पोस्ट की सुरक्षा एवं जवानों की बुनियादी सुविधाओं पर चर्चा की गई। साथ ही महानिरीक्षक ने मैथन में सीआईएसएफ के ड्यूटी पोस्ट, मैथन डैम, हाइडिल स्टेशन एवं फायर स्टेशन का निरीक्षण किया इसके अलावा जवानों के बैरेक में जाकर उनके रहने खाने पीने सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का अवलोकन किया। बाद में आईजी ने डीवीसी प्रबंधन के साथ बैठक भी किया जहां सुरक्षा को लेकर चर्चा किया ।

0 Comments