-->

उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोटाल अड्डा द्वारा नामांकन हेतु प्रभात फेरी निकाली गई


तोपचांची: शनिवार को तोपचांची प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोटाल अड्डा, ब्राह्मणडीहा के द्वारा नामांकन अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से प्रभात फेरी निकाली गई। यह प्रभात फेरी नेरो पंचायत के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को जागरूक करने के लिए आयोजित की गई।

प्रभात फेरी के दौरान शिक्षकों एवं छात्रों ने गांव-गांव जाकर ऐसे बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का संदेश दिया, जो अभी तक स्कूल नहीं आते हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य था कि क्षेत्र का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित किया जा सके।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम से अभिभावकों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और बच्चों का भविष्य बेहतर बनेगा।

बाइट: प्रधानाध्यापक मनोज कुमार

Post a Comment

0 Comments