ग्रामीण एसपी ने बताया कि रूटीन चेकअप के दौरान लंबित मामलों के जल्द निष्पादन, वारंट के प्रभावी क्रियान्वयन और अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हर प्रकार के अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह तत्पर है। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर थाना के कई अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
0 Comments