-->

स्वर कोकिला आशा भोसले का निधन, देशभर में शोक की लहर


मुंबई। भारतीय संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। प्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोंसले का निधन हो गया है। वे 92 वर्ष की थीं। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

आशा भोंसले ने अपने लंबे करियर में हजारों गीत गाकर संगीत की दुनिया में अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी सहित कई भाषाओं में गीत गाए। उनकी आवाज़ और गायकी का जादू देश ही नहीं, विदेशों में भी खूब सराहा गया।

उनका करियर छह दशकों से अधिक समय तक फैला रहा और उन्होंने कई दिग्गज संगीतकारों के साथ काम किया। उनकी बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें हर शैली—ग़ज़ल, पॉप, क्लासिकल और फिल्मी गीतों—में विशेष पहचान दिलाई।

आशा भोंसले को उनके योगदान के लिए पद्म विभूषण सहित कई बड़े सम्मानों से नवाजा गया था। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है। फिल्म और संगीत जगत के कलाकारों के साथ-साथ आम लोग भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

Post a Comment

0 Comments