बरोरा। विधायक सरयू राय शुक्रवार को मुराइडीह बस्ती निवासी रैयत अमित महतो के घर पर आयोजित काली पूजा में शामिल हुए। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने सिंदवारटांड स्थित दरिदा मौजा में विवादित चहारदीवारी के मामले में एक बार फिर अपना वादा दोहराते हुए कहा कि रैयतों को न्याय दिलाकर रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह चहारदीवारी टूटकर रहेगी। दूसरे पक्ष बाबा तिलका मांझी स्मारक सेवा समिति द्वारा समाज कल्याण के उद्देश्य से चहारदीवारी निर्माण के दावे पर उन्होंने कहा कि यदि समाज हित में कोई संस्था कार्य कर रही है तो वह स्वागत योग्य है, हालांकि इस मामले में कई प्रश्नचिन्ह भी हैं। मौके पर पूर्व वियाडा अध्यक्ष विजय कुमार झा, सामाजिक कार्यकर्ता गौतम मंडल, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बलराम महतो, उदय सिंह, अमित महतो, धनेश्वर महतो, मधुसूदन महतो, आसू सिंह, श्यामजी सिंह, महेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
0 Comments