जल जमाव से बढ़ा खतरा, मलेरिया डेंगू से बचाव के लिए ग्रामीणों को सलाह
गोमो। मलेरिया की रोकथाम के लिए रामा कुंडा गांव में शनिवार को जांच टीम के द्वारा लोगों को सतर्क रहने का सुझाव दिया गया। इस दौरान टीम के सदस्य रमेश कुमार सिंह ने कहा की राज्य सरकार के निर्देशानुसार 187 गांव में फाइलेरिया की रोकथाम के लिए जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्षा होने के कारण जो जल जमाव हो रही है इससे मच्छड़ उत्पन्न है जिसके काटने से लोगों को बुखार मलेरिया डेंगू फाइलेरिया आदि बीमारी होती है। लोगों को चाहिए के अपने घरों के आसपास के गड्ढों में पानी जमा होने न दें।
साथ ही रात में सोते समय लोगों को मच्छरदानी का उपयोग अवश्य करनी चाहिए। जिससे की उन्हें मच्छर काटने न पाए। बुखार होने पर स्वास्थ केन्द्र जाकर जांच कराएं। सभी सरकारी अस्पताल में इसकी जांच मुफ्त है। लोग इस बीमारी से सतर्क रहें यदि किसी को बुखार है तो सहिया दीदी से संपर्क कर तुरंत जांच कराकर इलाज कराएं।

0 Comments