-->

रामाकुंडा में अखिल भारतीय किसान सभा का 90वां स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया।


झंडोतोलन और शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ गूंजा किसान एकता का संदेश

गोमो। तोपचांची प्रखंड के रामाकुण्डा पंचायत स्थित अंचल कार्यालय में शनिवार को अखिल भारतीय किसान सभा का 90 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। इसके पश्चात राज्य अध्यक्ष आसिम सरकार ने झंडोत्तोलन किया। वहीं शहीद वेदी पर उपस्थित सभी लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

सभा का संचालन परशुराम महतो ने किया, जबकि अध्यक्षता डॉ. महेंद्र कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष सह जिला संयुक्त सचिव परशुराम महतो ने कहा कि अखिल भारतीय किसान सभा का 90वां स्थापना दिवस पूरे देश में मनाया जा रहा है, और इसी क्रम में तोपचांची के रामाकुंडा अंचल कार्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम में किसानों के अधिकार, संगठन की भूमिका तथा एकजुटता पर विशेष रूप से चर्चा की गई। मौके पर सैकड़ों महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे।




Post a Comment

0 Comments