-->

तोपचांची में पुलिस का सघन होटल जांच अभियान

 


तोपचांची। तोपचांची थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित सभी होटलों में तोपचांची पुलिस के द्वारा सघन जांच किया गया। इस दौरान तोपचांची इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी लव कुमार सदल बल के साथ तोपचांची के शान ए पंजाब होटल , पार्क लाइन होटल , माही होटल , होटल गुलशन, सहित जीटी रोड किनारे पड़ने वाले दर्जनों होटलों में जांच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान तोपचांची इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी लव कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारीयों के निर्देश रूटीन चेकअप अभियान चलाया गया, साथ ही सभी होटल संचालकों को निर्देश दिया कि अवैध कार्य करते हुए अगर पाया जाता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एस आई स्वप्न मेहता, कुबेर साव, शैलेन्द्र राम सहित भारी संख्या में पुलिस मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments