तोपचांची : तोपचांची प्रखंड में लंबे समय तक अपनी सेवा देने वाले ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जयप्रकाश यादव के स्थानांतरण पर भावुक माहौल में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पंचायत समिति सदस्यों एवं प्रखंड कर्मियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी और उनके कार्यकाल की सराहना की।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जयप्रकाश यादव ने लगभग 10-12 वर्षों तक तोपचांची प्रखंड में पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया। उनका कार्य बेहद सराहनीय और प्रशंसनीय रहा, जिससे सभी जनप्रतिनिधि और कर्मचारी काफी संतुष्ट रहे। वक्ताओं ने कहा कि उनके साथ काम करने में जो आनंद और सहजता महसूस होती थी, वैसा अनुभव शायद आगे मिल पाए या नहीं, यह कहना मुश्किल है।
पंचायत समिति सदस्य आनंद कुमार ने कहा कि जब वे पहली बार जनप्रतिनिधि बने थे, तब प्रशासनिक कार्यों की ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन जयप्रकाश यादव ने उंगली पकड़कर हर काम सिखाया और हमेशा मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश यादव जैसे सरल, सहयोगी और कर्मठ ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शायद ही दोबारा तोपचांची प्रखंड को मिलें।
विदाई समारोह के दौरान कई लोग भावुक नजर आए और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

0 Comments