बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार के नाम पर फोन कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि बरवाअड्डा निवासी गुलाम अंसारी के अलावा धनबाद स्थित असर्फी अस्पताल के संचालक को भी फोन कर रंगदारी मांगी थी।इस संबंध में बरवाअड्डा थाना में 6 मई 2026 को मामला दर्ज किया गया था। भुक्तभोगी गुलाम अंसारी ने आवेदन देकर बताया था कि अज्ञात अपराधियों ने प्रिंस खान के नाम पर फोन कर जान से मारने की धमकी देते हुए एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। मोबाइल नंबर और लोकेशन के विश्लेषण के आधार पर आरोपितों की पहचान की गई। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर गठित छापेमारी दल ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

0 Comments