-->

नहीं मिल रहा है शिक्षिका को इंसाफ,18 वे दिन आंदोलन जारी


कतरास न्यूज़:-17 माह का बकाया वेतन को लेकर कतरास गुजराती स्कूल की शिक्षिका भावना चौहान का सत्याग्रह आंदोलन गुरुवार को 18 वे दिन भी जारी रहा. 20 अप्रैल से कड़ाके की धूप में यह आंदोलन शुरू हुआ,जो अब तक जारी है.बेबस शिक्षिका का आंदोलन का तो गुजराती समाज, भाजपा, पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय झा, स्थानीय पार्षद से लेकर गणमान्य लोगों ने समर्थन दिया.लेकिन अब तक महिला को इंसाफ नहीं मिला है.भावना चौहान ने कहा कि स्कूल के अध्यक्ष के द्वारा बार बार सूचना भेजते है.इससे मेरा बीपी बढ़ जाता है.वह बीमार है.बुधवार को गश्त खाकर गिर पड़ी.फिर भी आंदोलन पर है.एक महिला को इस तरह आंदोलन करना पड़ रहा है. लेकिन जिला प्रशासन ने संज्ञान तक नहीं लिया है.अगर यही हाल रहा,तो वे जल्द ही भूख हड़ताल पर बैठ जायेगी.बकाया नहीं मिलने से घर परिवार चलाना मुश्किल हो गया है. वे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना की शिकार हो रही है.

Post a Comment

0 Comments