तोपचांची: तोपचांची प्रखंड कार्यालय में शनिवार को आगामी पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में बताया गया कि 28 जून से 30 जून 2026 तक प्रखंड क्षेत्र में पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा एवं 29,30 जून को डोर टू डोर अभियान चलेगा। इस अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के लगभग 25,300 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 

इसके लिए पूरे प्रखंड में कुल 142 बूथ बनाए जाएंगे, जहां स्वास्थ्य कर्मियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सहायता से बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। अधिकारियों ने अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए सभी संबंधित कर्मियों से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार, सीओ नीलू टुडू, एमओआईसी आदि मौजूद थे।