-->

तोपचांची के कृष्णा रिसॉर्ट में भाजपा का सम्मान समारोह आयोजित।


दिव्यांग कार्यकर्ताओं को वितरित किए गए बैटरी चालित तीन पहिया वाहन

तोपचांची: भारतीय जनता पार्टी टुंडी विधानसभा की ओर से शुक्रवार को तोपचांची के कृष्णा रिसॉर्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भाग लिया।

इस अवसर पर दिव्यांग कार्यकर्ता बंधुओं के बीच बैटरी चालित तीन पहिया वाहनों का वितरण किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता एवं टुंडी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विक्रम पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों को सम्मानित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि दिव्यांग कार्यकर्ताओं के बीच बैटरी चालित तीन पहिया वाहनों का वितरण कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया गया है। वहीं "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। समारोह का समापन सम्मान वितरण एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।



Post a Comment

0 Comments