-->

'स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान का आयोजन।


धनबाद, 01 अक्टूबर 2026 स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से बैंक ऑफ इंडिया, धनबाद अंचल द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के अंतर्गत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान का आयोजन किया गया।

1 अक्टूबर 2026 को धनबाद स्थित कंबाइंड बिल्डिंग के समक्ष आयोजित इस विशेष स्वच्छता अभियान में अंचल कार्यालय एवं कंबाइंड बिल्डिंग स्थित शाखा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया।

कार्यक्रम में आंचलिक प्रबंधक दिनेश प्रसाद एवं उप आंचलिक प्रबंधक अभ्रतनु चंद की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों अधिकारियों ने स्वयं स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

इसी अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। आंचलिक प्रबंधक दिनेश प्रसाद एवं उप आंचलिक प्रबंधक अभ्रतनु चंद सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कहा गया कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि निरंतर अपनाई जाने वाली जीवनशैली और सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ परिवेश के साथ-साथ अधिकाधिक वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण और भावी पीढ़ियों के लिए स्वस्थ वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम का समापन स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।




Post a Comment

0 Comments