पुलिस और सीआईएसएफ जवानों की मदद से घायल युवक को पहुंचाया गया अस्पताल
मैथन डैम से कल्यानेश्वरी मंदिर जाने वाले मार्ग में मैथन होटल के समीप शनिवार की सुबह 8:00 बजे एक वर्ना कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार हिमांशु तिवारी करीब 5 फीट हवा में उछलकर गिरे और उनके सिर में बेहद गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद कल्याणेश्वरी पुलिस एवं सीआईएसएफ (CISF) के जवानों ने घायल युवक को मैथन स्थित डीवीसी के बी. पी. नियोगी अस्पताल में भर्ती कराया। वहाँ युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पश्चिम बंगाल के बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया। युवक की पहचान आनंद नगर, कुमारधुबी निवासी हिमांशु तिवारी (उम्र करीब 20 वर्ष, पिता - अखिलेंद्र तिवारी) के रूप में हुई है।

0 Comments