मैथन ओपी क्षेत्र स्थित झारखंड-बंगाल सीमा पर मुकुल पेट्रोल पंप के समीप झारखंड पुलिस चेकनाका लगाकर पश्चिम बंगाल से आने वाले तमाम वाहनों की गहनता से जांच करेगी, ताकि फर्जी या गलत कागजात के साथ राज्य में प्रवेश करने वाले वाहनों को पकड़ा जा सके। वैध कागज के बगैर पश्चिम बंगाल से झारखंड में प्रवेश किया तो पुलिस भारी-भरकम चालान भी काटेगी। इसकी जानकारी देते हुए सोमवार को मैथन ओपी प्रभारी अभिनव कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन/वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार मंगलवार से मुकुल पेट्रोल पंप के पास चेकनाका लगाकर पश्चिम बंगाल की ओर से आने वाले वाहनों की जांच की जाएगी।
0 Comments