पावापुर। पावापुर पंचायत के विभिन्न टोलों और गांवों में बच्चों के बीच जर्सी और फुटबॉल का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को खेल के प्रति जागरूक करना और उन्हें गलत रास्ते से दूर रखना है।
इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार ने बच्चों से खेल के साथ-साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर बच्चों के लिए लाइब्रेरी की व्यवस्था भी की जाएगी।
आनंद कुमार ने बताया कि वे पावापुर पंचायत के निवासी हैं और इसी पंचायत से इस पहल की शुरुआत कर रहे हैं।

0 Comments