गोमो। डीवीसी चंद्रपुरा की ओर से 6 अक्टूबर 2026 को मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते गोमो क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।
इसी शटडाउन के दौरान गोमो बिजली विभाग की टीम द्वारा पेड़ की टहनियों की छंटाई के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर जरूरी मेंटेनेंस का कार्य भी किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी गोमो विद्युत विभाग के एसडीओ अरविंद कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रहेगी, जिसके बाद मेंटेनेंस कार्य पूरा होने पर आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

0 Comments