बरोरा : दुर्गा पूजा के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर दीवान पैलेस हरिणा में हरिणा-बाघमारा चैंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक हुई। बैठक में पुलिस गश्त बढ़ाने, नाइट गार्ड की नियमित निगरानी, सीसीटीवी कैमरों की प्रभावी मॉनिटरिंग तथा संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई को लेकर चर्चा हुई।
कतरास इंस्पेक्टर रुस्तम अंसारी, बरोरा थाना प्रभारी अभय कुमार और बाघमारा थाना प्रभारी अजीत कुमार ने व्यापारियों से पूजा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। साथ ही बाजार और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस गश्त पर भी जोर दिया गया।
बैठक में चैंबर अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, सचिव सुबोध गुप्ता, शशिकांत शरण रवानी, सुभाष वर्णवाल,सुरेंद्र वर्णवाल, मनोज वर्णवाल, पवन गुप्ता, कुमुद पाठक, संजय साव, दीपक गुप्ता, शंभू चौहान, दिलीप गुप्ता, श्रवण सिंह, मनीष वर्णवाल, उमेश वर्णवाल, शयाम वर्णवाल आदि उपस्थित थे.

0 Comments