-->

Dhanbad : अंगारपथरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत गजलीटाड़ में बड़े पैमाने पर हो रहा है अवैध कोयला का उत्खनन।

अंगारपथरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत गजलीटाड़ में अवैध मुहाना बनाकर कोयलें की अवैध कारोबार किया जा रहा है। जिससे आए दिन दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। जिससे गरिब मजदूर अवैध मांइस में कोयला काटने और निकालने के समय दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। लेकिन इस पर आज तक कोयला माफियाओं पर कोई कार्रवाई तक नहीं किया जाता है। जिससे कोयला माफियाओं का मनोबल लगातार बढ़ते जा रही है। और कोयला माफिया कोयला की काली कमाई से रातों-रात करोड़ पति बनते जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर केन्द्र सरकार,राज्य सरकार और बीसीसीएल को अवैध कोयला उत्खनन के कारण काफी नुकसान का समाना करना पड़ रहा है। अगर समय रहते कोयला माफियाओं पर कार्रवाई अगर होती तो गरीब मजदूरों की जान को जाने से बचाया जा सकता है। कोयला माफिया अंगारपथरा ओपी प्रभारी की छवि घुमिल करने का प्रयास कर रहे है। स्थानीय लोगों ने झारखंड डीजीपी महोदय को इस मामले पर संज्ञान लेने का आग्रह किया है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाई जा सके और राष्ट्रीय सम्पत्ति कोयला को कोयला माफियाओं से बचाया जा सके।

Post a Comment

0 Comments