-->

Katras : हरिणा चौक में ट्रेलर–कार टक्कर से घंटों जाम, राहगीरों का फूटा गुस्सा

सूचना देने के बाद भी नही पहुची पुलिस

हरिणा चौक में मंगलवार को एक ट्रेलर व कार की आपसी टक्कर से घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही।चौक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बताया जाता है कि कार चालक ने वाहन सटने पर गुस्से में आकर ट्रेलर चालक की चाभी छीन ली।जिसके बाद दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।इधर चौक पर भयंकर जाम देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा।लोगों ने हस्तक्षेप कर ट्रेलर चालक को चाभी दिलाई और कार को किनारे हटाकर जाम से राहत दिलाई।हालांकि कार चालक की लापरवाही पर लोगों ने नाराज़गी जताई। बाद में मामला शांत होने के बावजूद कार चालक ने गोमो रोड में ट्रेलर का पीछा कर उसे दोबारा रोक दिया।स्थानीय लोगों का कहना है कि बरोरा व बाघमारा थाना क्षेत्र के हरिणा चौक में अक्सर ऐसी स्थिति बनी रहती है।चौक के किनारे चाय,नाश्ता, फल, चाट आदि के ठेले लगने से चौक पर हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है।लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस सड़क किनारे ठेला लगाने वालों पर कार्रवाई करने के बजाय मूकदर्शक बनी रहती है।

Post a Comment

0 Comments