दवाई दुकानों की औचक जांच करने का निर्देश
उप विकास आयुक्त श्री सादात अनवर की अध्यक्षता में आज नेशनल नार्कोटिक्स कोर्डिनेशन (एनकोर्ड) की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।
इस अवसर पर उन्होंने नशे की गिरफ्त से बच्चों, किशोरों व युवाओं को दूर रखने पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्कूल व शैक्षणिक संस्थाओं के आसपास मादक पदार्थों की बिक्री नहीं होनी चाहिए। नशा का सेवन करने से युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो जाता है। वे विभिन्न बीमारियों से ग्रसीत हो जाते हैं। इसकी रोकथाम के लिए शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग को जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा। वृहद स्तर पर जागरूकता अभियान चलाना होगा।
वहीं उप विकास आयुक्त ने बैठक में मौजूद ड्रग इंस्पेक्टर को दवाई दुकानों की औचक जांच करने, नकली दवा के विरुद्ध अभियान चलाने, बिल की जांच करने, कुछ दवाइयों के सैंपल की जांच कराने, प्रतिबंधित दवा की बिक्री नहीं हो यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

0 Comments