-->

Dhanbad : उपायुक्त आदित्य रंजन का सख्त निर्देश – अवैध फ्लैट एग्रीमेंट रद्द होंगे, रजिस्ट्री नहीं कराने वाले बिल्डिंग मालिकों पर होगी कार्रवाई

उपायुक्त आदित्य रंजन ने आज विभिन्न विभागों के राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक में बड़ा कदम उठाते हुए फ्लैट की खरीद-बिक्री में सिर्फ एग्रीमेंट पर सौदेबाज़ी की प्रवृत्ति पर कड़ी चिंता जताई। उन्होंने साफ निर्देश दिया कि जिले की सभी मल्टी स्टोरी बिल्डिंग्स की जांच की जाए और जिन बिल्डिंग मालिकों ने खरीदारों से केवल एग्रीमेंट कर रखा है, उनकी रजिस्ट्री कराए बिना की गई डील अवैध मानी जाएगी। उपायुक्त ने यह भी कहा कि इस प्रवृत्ति से राज्य सरकार को भारी राजस्व नुकसान हो रहा है, जिसे अब किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस सिलसिले में सभी संबंधित बिल्डिंग मालिकों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया है। अब साफ है कि धनबाद में बिना रजिस्ट्री फ्लैट की खरीद-बिक्री करने वालों पर प्रशासन का शिकंजा कसने वाला है।

Post a Comment

0 Comments